राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन पर देवघर में खुशी की लहर : राज्यपाल ने किया स्वागत, भारी पुलिस बल तैनात


रांची:- देवनगरी का कण-कण राष्ट्रपति का स्वागत कर रहा है। बाबा बैद्यनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है। सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम है। बता दु कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर पहुच चुकी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचकर स्वागत किए। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के साथ डीसी मंजूनाथ भजंत्री और अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह भी मौजूद रहें।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के झारखण्ड आगमन पर उनका स्वागत किया है।साथ ही अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है कि“धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का हार्दिक अभिनंदन स्वागत और जोहार”
बता दु कि द्रौपदी मुर्मू उस सूची में चौथी राष्ट्रपति हो गयीं, जो बाबा के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना करने आई हैं। राष्ट्रपति के आगमन से देवघर में एक अलग खुशी है। लोगों को इस बात की विशेष खुशी है कि कल तक उनके प्रदेश की जो राज्यपाल थीं आज वह देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होकर तीर्थनगरी देवघरपहुंची हैं।