पटना। गूगल समय समय विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विभूतियों पर डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि देता रहा है। इसी कडी में गूडल ने 18 जुलाई को Oskar Sala पर डूडल बनाकर अपनी श्रद्धांजलि दी है। Oskar Sala 20वीं सदी के जर्मन भौतिक विज्ञानी, संगीतकार और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के निर्माता थे। ऑस्कल साला को मिश्रण-ट्रौटोनियम नामक संगीत वाद्ययंत्र पर ध्वनि प्रभाव पैदा करने के लिए पहचाना जाता है।14 साल की उम्र में Oskar ने वायलिन और पियानो की मदद से म्यूजिक और गाने बनाना शुरू कर दिया था।

Oskar ने पढ़ाई करते-करते ही मिक्सचर-ट्रौटोनियम का निर्माण किया था. इस निर्माण के पीछे उनके कंपोजर और इलेक्ट्रो इंजीनियर की पढ़ाई काफी काम की साबित हुई। उनके द्वारा बनाये गए म्यूजिक उन्हें बाकी सभी से अलग बना देते थे. उनका स्टाइल सबसे अलग था. उन्होंने जिस डिवाइस को बनाया था वह इतना सम्पन्न था कि एक ही साथ कई तरह की आवाज बना सकता था।Oskar Sala एक इनोवेटिव इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक कंपोजर और फिजिसिस्ट थे. उन्होंने कई मूवी प्रोडक्शन, टीवी सीरियल और रेडियो में साउंड इफेक्ट्स दिया था। उन्हे मिक्सचर-ट्रौटोनियम नामक संगीत वाद्ययंत्र पर ध्वनि प्रभाव पैदा करने के लिए जाना जाता था।