BIHAR : नवादा में मूर्ति विसर्जन के दौरान ठांय-ठांय, पुरानी रंजिश में किशोर को मारी गोली, इलाके में तनाव

Edited By:  |
Reported By:
Firing during idol immersion in Nawada Firing during idol immersion in Nawada

NAWADA :नवादा में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान एक किशोर पर फायरिंग की गई है। गोली किशोर के सिर को छूकर निकल गयी है, जिससे किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर किशोर को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के मूसन बीघा गांव की है। जानकारी के मुताबिक सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे।

गोलीबारी में जख्मी किशोर को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक द्वारा जख्मी किशोर का इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मूसन बीघा गांव में देर शाम सरस्वती मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था, तभी गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।

गोलीबारी में घायल युवक नगर थाना क्षेत्र के मूसन बीघा गांव के निवासी सुनील यादव का 14 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार बताया जाता है। गोलीबारी में घायल पीयूष के बड़े भाई कौशल कुमार ने बताया कि पुरानी दुश्मनी को लेकर पड़ोस के पप्पू यादव, पिता इंद्रदेव यादव ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली पीयूष के सिर को छूकर निकल गयी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी बहन को गोली मारी गई थी, जिसका मामला नगर थाना में दर्ज है।

वहीं, आज फिर सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं, घटना की सूचना के बाद नगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं कर पाई है। गोलीबारी के बाद गांव में तनाव का माहौल है। नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।