लोहरदगा:-झारखंड में ईडी द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई और केरल में कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री डॉ.रामेश्वरराव ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। लोहरदगा में जनसुनवाई कार्यक्रम को लेकर पहुंचे मंत्री ने कहा कि आदिवासियों के पास आखिर है क्या,सिर्फ जमीन ही तो उनकी अपनी है। यदि जमीन को भी छीनने का काम किया जाएगा,तो ऐसे लोगों पर कार्यवाही होनी ही चाहिए।


भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ चाहे केंद्र सरकार कार्रवाई करें या राज्य सरकार कार्रवाई करे,हर हाल में कार्रवाई होनी चाहिए। यह क्षमा योग्य नहीं है। वहीं मंत्री ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने को लेकर राज्य सरकार भी प्रतिबद्ध है।

केरल में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध के मुद्दे पर मंत्री ने कहां कि पार्टी ने जो निर्णय लिया है वह सही है और वह पार्टी के साथ खड़े हैं। राहुल गांधी,सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी का निर्णय पूरी तरह से सही है।