फारबिसगंज में गिरी दीवार मचा हड़कंप : एक मजदूर की मौत 3 घायल, जानें कैसे हुआ हादसा

Edited By:  |
farbisganj me giri deewar macha hadkamp farbisganj me giri deewar macha hadkamp

फारबिसगंज : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है अररिया से जहां हाई स्कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दरअसल स्कूल भवन में निर्माण कार्य चल रहा था इसी दौरान कार्य में लगे 1 मजदूर की दीवार से दबकर मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मिल रही है कि स्कूल में मिस्त्री और मजदूर के द्वारा खिड़की लगाने का कार्य किया जा रहा था तभी दीवार गिर गयी। जिससे एक मौजूद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीँ सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मजदूर के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मर्डर या सुसाइड ! : पटना में पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में मची सनसनीhttps://klnk.in/700843

विपुल की रिपोर्ट


Copy