मशहूर रेडियो संचालक अमीन सयानी का निधन : CM नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, बताया अपूरणीय क्षति

Edited By:  |
 Famous radio operator Amin Sayani passes away  Famous radio operator Amin Sayani passes away

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेडियो की आवाज रहे मशहूर रेडियो संचालक अमीन सयानी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. अमीन सयानी को रेडियो की दुनिया में आवाज का जादूगर कहा जाता था।


नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि एशिया में अपनी ख्याति बनायी। उनकी आवाज ने दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया। उनके कई रेडियो कार्यक्रम मशहूर रहे हैं। स्व. अमीन सयानी के निधन से मनोरंजन जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।


मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करें और उनके परिवारवालों एवं प्रशंसकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।



Copy