समस्तीपुर ; बिहार सरकार के पूर्व पशुपालन मंत्री रहे रामाश्रय सहनी पर उनके पूर्व पुत्र वधू विभा कुमारी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं,पर अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूर्व पशुपालन मंत्री रामाश्रय सहनी ने गलत बताया है।

मीडिया से बात करते हुए रामाश्रय सहनी ने कहा कि उनके ऊपर जो भी आरोप लगाया जा रहा है वह पूरी तरह से गलत और निराधार है।उन्हौने कहा कि उनके पुत्र राजीव के साथ उस विभा की शादी हुई लेकिन फिर वह शादी के कुछ दिन बाद दूसरे के साथ शादी करके चली गई। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र राजीव से जब विभा की शादी हुई तो वे पटना के राजेंद्र नगर रेलवे गुमटी के पास किराए के मकान में उनसे अलग होकर रहने लगे और राजीव भी अपना कारोबार करने लगा।

EX पुत्रवधू विभा के आरोप का पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने किया खंडन..विभा के भाई पर लगाया अपने  बेटे की हत्या का आरोप

उन्होंने कहा कि 1 दिन राजीव जब अपने घर लौटा तो एक गैर मर्द के साथ उसे देखा जिससे उसका अवैध संबंध था।जिसके बाद दोनों में तनाव बढ़ गए। जिसे सुलझाने का भी उन लोगों के द्वारा प्रयास किया गया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि शादी के 18 साल हो गए.. उनके पुत्र राजीव की मौत के भी 8 साल हो गए, लेकिन एक बार भी विभा उनके घर पर नहीं आई। इतने दिन वह कहां थी? उन्होंने कहा कि विभा के भाई ही राजीव को घर से बुलाकर दलसिंहसराय ले गया और उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि उनके ऊपर जो भी आरोप लगे हैं राजनीतिक साजिश के तहत लगाए गए हैं.