कोडरमा:-साइबर फ्रॉड की कई घटनाएं सामने आई है। शहर में साइबर ठगी का जाल लगातार फैल रहा है। लोगों को जागरूक करने के बावजूद वे जालसाजों के जाल में लगातार फस जा रहे हैं। साइबर फ्रॉड आए दिन लोगों को अपना शिकार बन रहा है। लाख कोशिशों के बाद भी लोग साइबर ठगी का शिकार हो ही जा रहें हैं। ताज़ा मामला कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र का हैं जहाँ साइबर ठगों ने एक जेसीबी चालक को ठगी का शिकार बनाया हैं।


साइबर ठगों ने जेसीबी चालक को झांसे में लेकर 99 हजार रुपए की ठगी कर ली है। ठगी के शिकार जेसीबी चालक दिलीप कुमार पंडित ने इस बाबत चंदवारा थाना और बैंक में आवेदन देकर पैसा रिकवर करने की गुहार लगाई है।


दिलीप कुमार पंडित ने बताया कि बैंक अधिकारी के नाम से उनके पास फोन आया था जिसने उससे बैंक के लेनदेन की जानकारी मांगी और इस बाबत उनके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा गया। इधर जैसे ही उसने ओटीपी बताया के उनके खाते से99हजार300रुपये की निकासी का मैसेज आया। इधर ठगी के शिकार हुए जेसीबी चालक ने मामले की जानकारी चंदवारा थाना और संबंधित बैंक को दी और इन साइबर ठगों के खिलाप शिकायत दर्ज करा पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई हैं। पीड़ित दिलीप कुमार पंडित ने बताया कि उसने कड़ी मेहनत कर यह पैसे जमा किए थे और बैंक में सुरक्षित रखा था,लेकिन उसे भी साइबर ठगो ने उड़ा लिया ।