PATNA-आज एक बार फिर स्पाइस जेट से विमान यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्री बाल—बाल बच गए। समय रहते पायलट ने तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराया तब जाकर लोगों के जान में जान आई। मामला दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट का है। कहा जा रहा है कि अचानक विमान में धुआं भरने लगा। जब विमान 5000 फीट की उंचाई पर पहुंचा तो लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। फिर क्या था। यात्रियों के साथ—साथ एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन—फानन में विमान का इमरजेंसी लंडिंग करवाने का फैसला लिया गया।

पत्रकारों से बात करते हुए यात्रियों ने बताया कि विमान टेकऑफ होते ही लगभग 15 मिनट बाद प्लेन में गड़बड़ियां आने लगी। अचानक चिंगारी निकली और कैबिन में धुआं भर गया। लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

याद दिलाते चले कि यह पहली बार नहीं है। विगत एक सप्ताह में पटना में दो बार स्पाइस जेट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। पहली बार पटना से दिल्ली जा रही विमान में पक्षी के टकराने से विमान में भीषण आग लग गई थी। आग इतना भयावह था कि लैंडिंग करने से पहले ही आसामन में दिख जा रहा था। वहीं चार—पांच दिन पहले टेक्निकल खराबी आने के कारण गुवाहाटी जा रही विमान को रद्द कर दिया गया।

अब सवाल उठता है कि क्या स्पाइस जेट कंपनी विमान मेंटेनेंस में लापरवाही बरत रही है। अधिकारी बार—बार घटना के बाद जांच कराने की बात करते हैं लेकिन फिर मामला जस का तस बना रहता है।