रांचीके सांसद संजय सेठ ने धुर्वा, हरमू , ईरगु टोली, खादगढा, के कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. साथ ही गौशाला हरमू रोड में मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल हुए. श्रमिक युवा सामाजिक और व्यापारिक संगठन के साथ मतदाता जागरूक अभियान सहित सरना विकास समिति की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल हुए. पूर्व सैनिकों के साथ खटंगा में आयोजित महासम्मेलन की बैठक और दंगी समाज की बैठक में सम्मिलित हुए. सांसद सेठ ने धुर्वा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मॉर्निंग वॉकर्स और खिलाड़ियों से मिले. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के श्रेणी में खड़ा है. आज का भारत आत्मनिर्भर भारत है. पीएम मोदी ने खेलो इंडिया के माध्यम से प्रतिभा को सामने लाने का एक अनूठा प्रयास किया है. खेल के क्षेत्र में पहले ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवा आगे नहीं बढ़ पाए थे. नरेंद्र मोदी के प्रयास से आज खेलो इंडिया कार्यक्रम देश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित की जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चे आगे बढ़ सके. आज के कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष उमेश यादव ,सुचित्रा रानी ,सागर यदुवंशी, चंदन पटेल ,शिव बच्चन, कन्हैया सिंह ,राम सिंह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

राजधानी रांची में चलाया जनसंपर्क अभियान, मतदाता जागरण अभियान में भी हुए शामिल

श्रमिक युवा सामाजिक और व्यापारिक संगठन के साथ मतदाता जागरण अभियान में शामिल हुए सांसद सेठ ने कहा कि झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. उनके मुख्यमंत्री से लेकर उनके अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है. झारखंड में बिना पैसे का कोई काम नहीं हो पा रहा है. झारखंड के सरकार ने गरीब और श्रमिकों के लिए कुछ नहीं किया. पीएम मोदी ने गरीबों के लिए बिना ब्याज के रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया. श्रमिक भाइयों के लिए पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित की. गरीब कल्याण योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो अनाज पिछले 4 साल से दिया जा रहा है और आगे 5 साल तक और दिया जाएगा. आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख तक मुफ्त में इलाज, आवास योजना के तहत घर शौचालय, जनधन खाता सहित कई ऐसे कार्य किया जा रहे हैं.
राजधानी रांची में चलाया जनसंपर्क अभियान, मतदाता जागरण अभियान में भी हुए शामिल

रांची के विधायक सी पी सिंह ने कहा झारखंड की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है. राष्ट्र निर्माण के लिये इस झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है. साथ ही कहा कि हम सभी अपने-अपने घरों से निकले और 25 मई को मतदान अवश्य करें. यह एक लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है. 5 साल में एक बार यह त्यौहार आता है. हम इसे त्यौहार के रूप में मनाये और अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन अवश्य करें. हम इस देश के एक जिम्मेदार नागरिक हैं और इसके कर्तव्ययो का निर्वहन करना चाहिए. सी पी सिंह ने कहा झारखंड में बिजली और बेरोजगारी की समस्या है. महिला पर अत्याचार हो रहे हैं. यहां कानून व्यवस्था सभी ध्वस्त है.

राजधानी रांची में चलाया जनसंपर्क अभियान, मतदाता जागरण अभियान में भी हुए शामिल

सांसद सेठ गौशाला न्याय समिति की ओर से आयोजित जागो मतदाता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. गौ माता की पूजा अर्चना की. तुला दान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर संसद सेठ ने कहा न्याय समिति गौ सेवा कर पुण्य का काम कर रही है. हम सबों को मिलकर गौ माता को बचाना होगा. गौ माता की सेवा से बढ़कर इस दुनिया में कोई बड़ा पुण्य का कार्य नहीं है. उन्होंने सभी लोगों से राष्ट्रहित में 25 तारीख को लोगों से मतदान करने की अपील की.

राजधानी रांची में चलाया जनसंपर्क अभियान, मतदाता जागरण अभियान में भी हुए शामिल