फर्जी ट्वीट पर फंसी लेडी सिंघम : SP ने कहा ये मेरी ID नहीं, केस दर्ज

Edited By:  |
ek tweet par fansi lady singham ek tweet par fansi lady singham

सहरसा : बिहार की लेडी सिंघम नाम से मशहूर IPS लिपि सिंह एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। हालांकि इस बार वह किसी केस सुलझाने के लिए नहीं बल्कि ट्विटर अकाउंट की वजह से चर्चा में बनी हैं। लिपि सिंह के नाम से बनें एक ट्विटर अकाउंट के द्वारा बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी गई जिसके बाद सोशल मीडिया पर SP चर्चा का विषय बन गई।

बता दें कि यह आपत्तिजनक ट्वीट देखकर खुद लिपि सिंह भी काफी हैरान हुई। सहरसा की SP लिपि सिंह का फेक ट्विटर आइडी बनाने का मामला प्रकाश में आया। फेक आइडी से इंटरनेट मीडिया पर SP लिपि सिंह के नाम से अक्सर ही मैसेज पोस्ट किया जाता रहा। जैसे ही इस मामले की जानकारी SP लिपि सिंह को हुई उनके तकनीकी शाखा के अमर कुमार सिंह ने सदर थाना में अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है।

वहीँ SP लिपि सिंह ने कहा कि यह साइबर अपराध है। जिस किसी ने भी ऐसा किया है उसके खिलाफ सख्‍ती से कार्रवाई होगी। साइबर शाखा से जुड़े अधिकारी लगातार इस पर जांच कर रहे हैं। जानकारी हो कि लिपि सिंह के फेक आईडी से फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर भी इस टि्वटर आइडी से भ्रामक टिपण्णी की गई है। उन्‍होंने कहा कि फ‍िल्‍म के बारे में मैंने कोई टिप्पणी या पोस्‍ट कहीं नहीं किया है। फ‍िर इस एकाउंट में कहां से आया, जिस किसी ने भी यह गलत कार्य किया है, उसका जल्‍दी पता कर लिया जाएगा।


Copy