दूल्हा निकला लुटेरा तो लौटी बारात : दुल्हन ने किया साथ जाने से इंकार, जानिए पूरा मामला

Edited By:  |
Reported By:
dulha nikla lutera to lauti baraat dulha nikla lutera to lauti baraat

औरंगाबाद : बड़े अरमानों से लड़के की बारात आयी। सुनहरी जिंदगी के सपने संजोए लड़की ने भी अपने पति को लेकर कई सपने देखे। परिवारवालों ने अपनी क्षमता के मुताबिक दान दहेज देकर शादी पक्की की थी। फिर शादी का दिन तय हुआ और बड़ी ही धूमधाम से बैंड बाजे के साथ दूल्हे मियां भी अपनी दुल्हन को ले जाने उसके घर पहुंचे। तमाम रीति रिवाजों के साथ दोनों की शादी हुई। सुनहरे अरमानों को अपने दिलों में संजोए लड़की ने अपने पति में भविष्य के अक्स को देखा।

मामला औरंगाबाद का है जहां शादी के बाद सुबह जब विदाई होकर लड़की अपने ससुराल को चली तो अभी महज एक किलोमीटर ही गई होगी कि दूल्हे को पुलिसवालों ने लूटकांड मामले में गिरफ्तार कर लिया। लड़की के मानो सारे सपने शीशे की तरह टूट गए। पुलिस के अचानक पहुंचने से हैरान परेशान लड़की ने अपने घरवालों को फोन किया और सारी कहानी बयां की।

लड़की ससुराल पहुंचने से पहले एक बार फिर अपने माता पिता के पास पहुंच गयी। अब लड़की ने लड़के साथ घर बसाने से साफ इनकार कर दिया है। और तो और दहेज में दिए गए सारे रुपए और सामान लौटाने की बात कही है। लड़की की बात से सहमत ग्रामीणों ने उसके फैसले की तारीफ की है। दरअसल वो लड़का बैंक से 16 लाख की लूट का आरोपी है और पुलिस ने इसी मामले में गिरफ्तार किया है और अपने साथ ले गई।


Copy