बिहार बीजेपी के फिर अध्यक्ष बने डॉ. दिलीप जायसवाल : पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी, बोलीं भाजपा नेता - प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में BJP को मिलेगी बंपर जीत

Edited By:  |
Reported By:
Dr Dilip Jaiswal becomes president of Bihar BJP again Dr Dilip Jaiswal becomes president of Bihar BJP again

PURNIA :डॉ. दिलीप जायसवाल एकबार फिर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बन गये हैं। बिहार बीजेपी की एकबार फिर कमान संभालने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी वर्कर्स ने खुशी जाहिर की है।

भाजपा नेता नूतन गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के नाम की घोषणा होते ही खुशी जाहिर की और कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ही आगामी विधानसभा का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि एक बार फिर डॉ. दिलीप जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।

पटना के बापू सभागार में आयोजित बीजेपी प्रदेश परिषद की बैठक में केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी औपचारिक घोषणा की। इससे पार्टी पहले की तुलना में और भी मजबूती के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएगी।

भाजपा नेता नूतन गुप्ता ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में एनडीए 225 सीटें लाएगी और एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर दिलीप जायसवाल सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. दिलीप जायसवाल पार्टी संगठन को सशक्त करने की भूमिका अदा करेंगे। नूतन गुप्ता ने कहा कि हाल के दिनों में ही डॉ. दिलीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट से यह कहते हुए हाल ही में अपना इस्तीफा दे दिया कि वो पार्टी के एक व्यक्ति एक पद के मंत्र को फॉलो कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के बनने से हर एक कार्यकर्ताओं में जोश भर आया है। प्रदेश अध्यक्ष के ही नेतृत्व में भागलपुर में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम सफल साबित हुआ और अब आने वाले विधानसभा चुनाव में भी एनडीए को 225 सीटें जीत कर सरकाए बनेगी।

नूतन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल उनके अभिभावक तुल्य हैं। प्रदेश अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चले हैं और आगे भी चलेंगे।