जेडीयू कार्यालय में मनाई गई जयंती : डॉ0 भीमराव अंबेदकर दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए पूरा जीवन संघर्षत रहें- उमेश सिंह कुशवाहा

Edited By:  |
Dr. Bhimrao Ambedkar struggled throughout his life for the upliftment of Dalits, backward and deprived classes - Umesh Singh Kushwaha. Dr. Bhimrao Ambedkar struggled throughout his life for the upliftment of Dalits, backward and deprived classes - Umesh Singh Kushwaha.

Desk:जनता दल (यू0)प्रदेश कार्यालय‘भारत रत्न’डॉ0भीमराव अंबेदकर की जयंतीमनाई गई। इस अवसर पर मौजूद पार्टी नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि‘भारत रत्न’डॉ0भीमराव अंबेदकर दलित,पिछड़े और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्षत रहें। वे सच्चे मायनों में शोषितों व वंचितों के मसीहा थे। समाज से भेदभाव को खत्म करने में डॉ0अंबेदकर की अहम भूमिका रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ0अंबेदकर के विचारों का अनुसरण करने और बेहतर समाज के निर्माण के लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विधानपार्षद सजंय कुमार सिंह उर्फ “गांधी जी”, विधानपार्षद सह पार्टी के कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, विधानपार्षद सह पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रविंद्र प्रसाद सिंह, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती मेहता, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, प्रदेश प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द निषाद, वासुदेव कुशवाहा, रणविजय कुमार, पल्लवी पटेल, शिवशंकर निषाद , राहुल खंडेलवाल, अजित पटेल, पंकज सिंह, किरण रंजन, विनीत स्टेफी पासवान, रामेश्वर रजक, मधु कुमारी, , नागमणि कुशवाहा, हरिओम कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहें।


Copy