धूमधाम से मना RJD सुप्रीमो का जन्मदिन : धनबाद में आरजेडी कमेटी ने केक काटकर मनाई खुशियां
धनबाद: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया. आरजेडी जिला कमेटी और महानगर कमेटी की ओर से केक काटकर एवं मिठाइयां बांटकर कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई. वहीं,सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में आरजेडी प्रदेश महामंत्री हातिम अंसारी के नेतृत्व में 11 पाउंड का केक काटा गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में आरडेजी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
कार्यक्रम में जेएमएम नेता एवं मथुरा प्रसाद महतो भी शामिल होकर लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर आरजेडी नेता हातिम अंसारी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हमेशा समाज के दबे-कुचले, गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों की आवाज बुलंद करने का काम किया है. उन्होंने सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा दी और वंचित वर्गों को सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
आरजेडी महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी ने लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा हटाए जाने के मुद्दें पर बिहार सरकार की आलोचना की. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी इस फैसले का विरोध करती है. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की. जन्मदिन समारोह में दर्जनों आरजेडी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां जाहिर की.





