Hindi News / एनकाउंटर में प्रिंस खान का गुर्गा ढेर,फायरिंग के दौरान एक पुलिस जवान घायल

धनबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता : एनकाउंटर में प्रिंस खान का गुर्गा ढेर,फायरिंग के दौरान एक पुलिस जवान घायल

Edited By:  |
dhanbad police ko mili badi safalta dhanbad police ko mili badi safalta

धनबाद: जिले केभुईफोर मंदिर के पास पहाड़ी जंगल के नजदीक धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एनकाउंटर में प्रिंस खान के गुर्गे को मार गिराया है. पुलिस और अपराधियों के मुठभेड़ में एक पुलिस जवान घायल हो गया है. जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फायरिंग रेंज क्षेत्र में कुछ अपराधी छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं. इसी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़ हो गई. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधियों की घेराबंदी कर दी. दोनों ओर से कुछ देर तक गोलियां चलीं. इस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का एक शूटर पुलिस की गोली से मौके पर ही ढेर हो गया.गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा यहां ठेकेदार से रंगदारी वसूलने आया था.पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा बम भी बरामद किया है.