कृषि विभाग के दफ्तर पहुंचे विजय सिन्हा : किया पदभार ग्रहण, कहा : किसानों की बेहतरी के लिए करना होगा काम

Edited By:  |
Reported By:
Deputy CM Vijay Sinha reached the office of Agriculture Department Deputy CM Vijay Sinha reached the office of Agriculture Department

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आज कृषि विभाग के दफ्तर जाकर पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से भी मुलाकात की और विभाग के बारे में विस्तार से जाना।


कृषि मंत्री का किया पदभार ग्रहण

पदभार ग्रहण करने के बाद बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में 77 फीसदी लोग कृषि पर निर्भर है, ऐसे में किसानों की बेहतरी के लिए लगातार काम करना है ताकि कृषकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। सीमित संसाधन में बेहतर काम करना होगा।


इसके साथ ही कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि नीयत साफ है तो नीति भी साफ दिखेगी। सुशासन के साथ-साथ प्रदेश में रामराज स्थापित होगा। पुरानी बातों को भूलकर बेहतर काम करना होगा।


कृषि विभाग में पदभार ग्रहण करने के बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लघु जल संसाधन विभाग जाकर भी मंत्री पद ग्रहण किया। इस मौके पर विजय सिन्हा ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली, हर खेत में पानी पहुंचना इस विभाग का विशेष लक्ष्य है।


Copy