Hindi News / प्रसूता की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा,लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग...

देवघर स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा : प्रसूता की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा,लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

Edited By:  |
deoghar swasthya kendra mein hungama deoghar swasthya kendra mein hungama

देवघर: जिले के सारवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरूवार को प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा.परिजनों और ग्रामीणों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और दोषी स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की. बताया जा रहा है कि प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे देवघर सदर अस्पताल रेफर किया गया था,जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

मामले की सूचना मिलते ही सारवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया. प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया तब जाकर गुस्साए लोग शांत हुए. वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए प्रसव कक्ष में तैनात दो एएनएम रिंकू मंडल और रीमा दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

वहीं, ग्रामीण ने बताया कि डिलीवरी के लिए महिला को लेकर स्वास्थ्य केंद्रपहुंचे थे जिसके बाद नॉर्मल डिलीवरी के लिए 8 हजार रुपये की डिमांड की गई. पैसे भी दिए गए बावजूद इसके नॉर्मल डिलीवरी के बाद प्रस्तुति की हालत बिगड़ने लगी. तब जाकर सरवा सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. देवघर सदर अस्पताल में पहुंचने पर स्थिति को गंभीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया और रांची जाने के क्रम में रास्ते में ही महिला की मौत हो गई. अब सवाल उठता है कि इस तरह से सरकारी अस्पताल में लापरवाही की वजह से कितनी जान गंवानी होगी.