देवघर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी : केकेएन स्टेडियम में हुआ परेड का फाइनल रिहर्सल,डीसी-एसपी ने तिरंगे को दी सलामी
देवघर: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर देवघर जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. गुरुवार को केकेएन स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फाइनल रिहर्सल किया गया. इस दौरान परेड में शामिल टुकड़ियों ने पूरे अनुशासन और जोश के साथ मार्च पास्ट किया.
फाइनल रिहर्सल के दौरान उपायुक्त सौरभ भुवानिया और एसपी ने परेड का निरीक्षण किया और समारोह की तैयारियों का जायजा लिया. राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया और तिरंगे को सलामी दी गई.परेड में शामिल जवानों और प्रतिभागियों ने पूरे अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का प्रदर्शन किया.
प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मंच,परेड,ध्वजारोहण स्थल और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है. समारोह को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
वहीं, एसपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है.सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और समारोह स्थल सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी.किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है.स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है.





