NEWS DESK : बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गए 4 नवनिर्वाचित सांसदों ने गुरुवार को राज्यसभा में शपथ ग्रहण किया. उच्च सदन राज्यसभा में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चारों नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम ने शपथ ली है.

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत 4 नेताओं ने राज्यसभा सदस्य के रुप में ली शपथ

राज्यसभा में इन नेताओं की एंट्री से बिहार का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा, वहीं एनडीए की स्थिति भी और प्रभावशाली बनेगी.

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत 4 नेताओं ने राज्यसभा सदस्य के रुप में ली शपथ

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत 4 नेताओं ने राज्यसभा सदस्य के रुप में ली शपथ

एनडीए ने हाल ही में राज्यसभा चुनाव में बिहार की सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज की थी. इन सीटों पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार,नितिन नवीन,शिवेश राम,रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा निर्वाचित हुए थे. इनमें से नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को ही राज्यसभा सदस्य के रुप में शपथ ग्रहण कर ली थी जबकि शेष 4 नेता गुरुवार को शपथ लिए.

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत 4 नेताओं ने राज्यसभा सदस्य के रुप में ली शपथ