पटना। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपने ट्विटर सेइसकी घोषणा की स्टोक्स वनडे करियर का आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेंगे। इंग्लैंड की टीम मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलेगी। यह मैच डरहम में खेला जाएगा।इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने लिया वन-डे क्रिकेट से सन्यास...अफ्रीका के साथ खेलेंगे आखिरी मैच

इसके बाद स्टोक्स वनडे को अलविदा कह देंगे। हालांकि, स्टोक्स टेस्ट और टी-20 खेलते रहेंगे। इस साल वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम में भी शामिल किए जा सकते हैं। टेस्ट में स्टोक्स इंग्लैंड के कप्तान हैं।