पटना। वन डे सीरीज के बाद भारत और वेस्ट इंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज होगा। त्रिनिदाद में ब्रायन लारा स्टेडियम में शाम 8 बजे से यह मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। वन डे सीरीज क्लीन स्वीप करने के बाद अब टीम इंडिया की नजर इस सीरीज को भी जीतने पर होगी। इस टीम में कई नियमित खिलाडी नहीं है। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है। के एल राहुल अभी फिट नहीं है। रविन्द्र जडेजा टीम में है लेकिन सौ फीसदी वे भी फिट नहीं है। वन डे सीरीज में वे नहीं खेले थे। पहले मैच में भी उनका खेलना संदिग्ध लग रहा है।

पहला मैच आज शाम 8 बजे से...टीम इंडिया की सीरीज के बहाने वर्ल्ड कप की टीम की तैयारी...

इस टीम में आर अश्विन भी है। हालांकि भविष्य की टी-20 टीम के लिए उनके नाम पर विचार तक नहीं है। फिर भी वे इस सीरीज में हैं। इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करेगी। इनमें जो खिलाडी अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करेंगे, उसमें कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, अर्शदीप सिंह, आवेश खान जैसे खिलाडी हैं।

Squads:

India Squad: Rohit Sharma(c), Rishabh Pant(w), Deepak Hooda, Suryakumar Yadav, Hardik Pandya, Dinesh Karthik, Ravindra Jadeja, Axar Patel, Bhuvneshwar Kumar, Arshdeep Singh, Ravi Bishnoi, Harshal Patel, Ravichandran Ashwin, Shreyas Iyer, Kuldeep Yadav, Avesh Khan, Ishan Kishan

West Indies Squad: Brandon King, Kyle Mayers, Shimron Hetmyer, Nicholas Pooran(w/c), Rovman Powell, Odean Smith, Jason Holder, Romario Shepherd, Alzarri Joseph, Obed McCoy, Hayden Walsh, Akeal Hosein, Keemo Paul, Shamarh Brooks, Dominic Drakes, Devon Thomas