पटना। भारत इंग्लैंड के बीच पिछले वर्ष खेली गयी सीरीज का आखिरी टेस्ट आज से शुरु हो रहा है। मैच दिन के 3 बजे से शुरु होगा। पिछले वर्ष खेली गयी पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मैच कोरोना के कारण स्थगित हो गया था। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे हैं। वहीं आखिरी टेस्ट आज से एजबेस्टन में खेला जा रहा है। अगर भारत ने यह मैच जीत लिया या ड्रॉ करा लिया तो वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज पहली बार जितेगा। लेकिन इंग्लैंड की नजर हर हाल में सीरीज बचाने को होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गयी सीरीज में उसे 3-0 से हराने के बाद इंग्लिश खिलाडियों के हौसले बुलंद हैं।भारत की नजर सीरीज जीतने पर तो इंग्लैंड की नजर सीरीज बराबरी करने पर...

इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह होंगे। जबकि उपकप्तान ऋषभ पंत होंगे। क्योंकि रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा कोरोना से ग्रसित हैं। मैच के एक दिन पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेरे लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। टेस्ट मैच खेलना मेरे लिए एक सपना था। यह मेरे करियर की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह जिम्मेदारी मिली है। जसप्रीत बुमराह ने कहा कि हमें बहुत अच्छी टीम मिली है, बहुत अनुभवी खिलाड़ी मिले हैं जो मेरी मदद करेंगे। मैं टीम को अपना बेस्ट दूंगा।भारत की नजर सीरीज जीतने पर तो इंग्लैंड की नजर सीरीज बराबरी करने पर...

वहीं इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि हमने न्यूजिलैंड की टीम को 3-0 से हराया लेकिन भारतीय टीम अच्छी चुनौती पेश कर सकती है। हम खुद पर ध्यान दे रहे हैं। लेकिन अगर विपक्षी टीम बदलाव करती है तो इसका मतलब ये नहीं की हम भी करें। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि सीरीज बराबर करने के लिए भी हमें यह मैच जीतना होगा। उन्होंने कहा कि हम जो भी मैच खेलते हैं, उसे जीतना चाहते हैं।

भारत संभावित एकादश

Shubman Gill, Cheteshwar Pujara, Hanuma Vihari, Virat Kohli, Shreyas Iyer, Rishabh Pant(wk), Ravindra Jadeja, Shardul Thakur, Mohammed Shami, Jasprit Bumrah(c), Mohammed Siraj

इंग्लैंड संभावित एकादश

Alex Lees, Zak Crawley, Ollie Pope, Joe Root, Jonny Bairstow, Ben Stokes(c), Sam Billings(w), Matthew Potts, Stuart Broad, Jack Leach, James Anderson