पटना। बर्मिंघम में इस समय कॉमनवेल्थ गेम्स चल रहे हैं। इस बार के आयोजन में महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। अपने अपने अभियान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में पाकिस्तान को हरा दिया।सुर्खियों में आयी स्मृति मंधाना...विराट-रोहित के बाद रन चेस करने वाली 3rd इंडियन

इसमें ओपनर स्मृति मंधाना ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने ताबडतोड 63 रन बनाए। भारत की इस जीत और मंधाना की लाजबाव पारी ने स्मृति मंधाना को सुर्खियों में ला दिया।सुर्खियों में आयी स्मृति मंधाना...विराट-रोहित के बाद रन चेस करने वाली 3rd इंडियन

स्मृति मंधाना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के बाद रन चेस करने के मामले में सबसे अधिक रन बनाने वाली तीसरी भारतीय खिलाडी बन गयी हैं। विराट कोहली ने सर्वाधिक 1789 रन बनाए है तो रोहित शर्मा ने 1375 रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना ने अपनी पिछली पारी की बदौलत रन चेस करते हुए 1059 रन बना लिये।