पटना। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का आखिरी मैच आज शाम त्रिनिदाद में खेला जाएगा। पहले दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में अजेय 2-0 से आगे हैं। अब उसकी नजर तीसरे मैच की जीत पर होगी ताकि सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप किया जा सके। अगर ऐसा होता है कि 43 वर्षों के बाद भारत वेस्ट इंडीज के खिलाफ लगातार दो सीरीज जीतेगा। पहले के दोनों मैच हारने के बाद वेस्ट इंडीज अब अपना सम्मान बचाने के लिए अंतिम वन डे मैच जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

मैच शाम के सात बजे क्वींस पार्क ओवल में होगा। टीम इंडिया की कमान शिखर धवन के हाथों में है। इस मैच में टीम इंडिया गेंदबाजी में बदलाव कर सकती है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है। वहीं इस मैच में रविन्द्र जडेजा की भी वापसी हो सकती है। लेकिन पिछले मैच में अक्षर पटेल ने जैसा खेल दिखाया था, उसमें टीम मैनेजमेंट को भी काफी माथा पच्ची करनी पड सकती है। माना यह भी जा रहा है कि बैटिंग में भी बदलाव किये ज सकते हैं। फिलहाल जो खिलाडी बेंच पर है उन्हें इस मैच में मौका दिया जा सकता है।

दोनों ही टीमें जो पहले बैटिंग करेंगी, उनकी यह कोशिश होगी कि स्कोर को 300 से पार ले जा जाए। ताकि विरोधी टीम पर दबाव बन सके।

दोनों टीमें

India Squad

Shikhar Dhawan (c), Sanju Samson (wk), Shubman Gill, Shreyas Iyer, Suryakumar Yadav, Deepak Hooda, Axar Patel, Shardul Thakur, Avesh Khan, Mohammed Siraj, Yuzvendra Chahal, Prasidh Krishna, Arshdeep Singh, Ravindra Jadeja, Ishan Kishan, Ruturaj Gaikwad

West Indies Squad

Shai Hope (wk),Nicholas Pooran (c),Kyle Mayers,Shamarh Brooks,Brandon King,Rovman Powell,Romario Shepherd,Akeal Hosein,Alzarri Joseph,Jayden Seales,Hayden Walsh,Keemo Paul,Jason Holder,Keacy Carty