पटना। भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज की पहला आज खेला जाना है। मैच भारतीय समय अनुसार रात 10.30 बजे से रोज बाउल ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारत के लिए यह टी-20 सीरीज और उसके बाद वन डे सीरीज काफी जरुरी होगा, क्योंकि जीत की दहलीज पर आकर एजबेस्टन टेस्ट में भारत को हार मिली और लंबे समय बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का भीरतीय टीम का सपना टूट गया। पहला मैच आज 10.30 बजे से रोज बाउल ग्राउंड में...टेस्ट सीरीज की हार बदला चुकाने उतरेगी टीम इंडिया...

अब आज से तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होगी। रोज बाउल मैदान में खेला जाएगा। 9 जुलाई को दूसरा मुकाबला एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा और तीसरा और अंतिम मुकाबला ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा। इसके बाद 12 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी और दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स मैदान, लंदन में होगा। इसके बाद 17 जुलाई को आखिरी मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में खेला जाएगा।पहला मैच आज 10.30 बजे से रोज बाउल ग्राउंड में...टेस्ट सीरीज की हार बदला चुकाने उतरेगी टीम इंडिया...

इस सीरीज में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो रही है। क्योंक् कोविड-19 की चपेट में आने और उससे उबरने के बाद यह उनकी वापसी का मैच होगा। इस मैच में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविन्द्र जडेजा और ऋषभ पंत इस मैच के लिए टीम में नहीं है।

दोनों टीम इस तरह है....

India Squad: Rohit Sharma(c), Ishan Kishan, Deepak Hooda, Suryakumar Yadav, Hardik Pandya, Dinesh Karthik(w), Axar Patel, Harshal Patel, Bhuvneshwar Kumar, Arshdeep Singh, Umran Malik, Yuzvendra Chahal, Sanju Samson, Rahul Tripathi, Avesh Khan, Venkatesh Iyer, Ruturaj Gaikwad, Ravi Bishnoi

England Squad: Jos Buttler(w/c), Jason Roy, Dawid Malan, Moeen Ali, Liam Livingstone, Harry Brook, Sam Curran, Chris Jordan, Tymal Mills, Reece Topley, Matthew Parkinson, Richard Gleeson, Philip Salt