पटना। एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को बेहद दिलचस्प मैच में 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत से न सिर्फ इंग्लैंड ने सीरीज की हार को बचा लिया। इंग्लैंड की इस जीत में इंग्लिश बैट्समैन जो रुट के साथ जॉनी बियरेस्टो हीरो रहे।लेकिन सोशल मीडिया पर इस समय बियरेस्टो के फैन विराट कोहली का जमकर मजाक उडा रहे हैं।
हुआ था कुछ यूं कि इस टेस्ट मैच की पहली पारी में जब इंग्लैंड की पारी में बियरेस्टो बैटिंग कर रहे थे तो स्लीप पर खडे विराय कोहली के कुछ कहा, जिसके बाद बियरेस्टो भडक गए और विराट कोहली से भिड गए। खिलाडियों ने बीच बचाव किया लेकिन बियरेस्टो फिर कुछ कहा। जिसपर विराट कोहली ने मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने को कहा।
लेकिन इसी तस्वीर पर सोशल मीडिया पर बियरेस्टो के फैन कमेट कर रहे हैं। फैन्स ने कमेट किया कि विराट कोहली कोहली ने पिछले 18 महीनों में जितना स्कोर किया उससे अधिक बियरेस्टो ने पिछले 25 दिनों में जितना स्कोर किया है।
