पटना। भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में चल रहे सीरीज के 5 वें टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पारी 416 रन पर खत्म हुई। भारतीय पारी का बडा आकर्षण पहले ऋषभ पंत का शानदार शतक (146 रन) रहा तो दूसरे दिन सबसे बडा अट्रैक्शन रविन्द्र जडेजा का शतक रहा। उन्होंने 104 रन बनाए। इन दोनों खिलाडियों ने भारत की लडखडाती पारी को पहले संभाला और उसे मजबूती दी। एक समय था जब भारतीय 98 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। जब जडेजा 104 रन के निजी स्कोर पर आउट हुई तो अंतिम जोडी कप्तान बुमराह और मुहम्मद सिराज ने भारत की पारी को 400 रन से पार कराकर 416 रन तक ले गए। कप्तान बुमराह ने ताबडतोड 16 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाए।
पहले दिन टॉस हार जब भारतीय टीम बैटिंग के लिए उतरी तो उसके सभी टॉप के बैट्समैंन फ्लॉप साबित हुए। बारिश के कारण थोडी देर खेल बाधित हुआ और 17 ओवर के खेल बरबाद हुआ। शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, नुमा विहारीस, विराट कोहली और श्रेयर अय्यर कुछ खास नहीं कर सके। लेकिन ऋषब पंत ने रविन्द्र जडेजा के साथ मिलकर पारी संभाली और स्कोर 338 रन तक पहुंचाया। ऋषभ पंत ने तेजी से रन बनाए और महज 111 गेंद में 146 रन की ताबडतोड पारी खेल डाली।
इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सबसे अधिक 5 विकेट चटकाए। जबकि मैटी पाट्स ने 2 विकेट लिये। स्टूअर्ट ब्राड, बेन स्टोकेस और जे रुट ने 1-1 विकेट लिये।
टीम का स्कोर बोर्ड देखिए
