पटना। भारत इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट का आज पांचवां और अंतिम दिन है। लेकिन यह मैच इस समय बेहद दिलचस्प मोड पर है। टेस्ट मैच के तीन दिन भारत ड्राइविंग सीट पर रहा, लेकिन चौथे दिन इंग्लैंड के बैट्समैन ने मैच में जबरदस्प वापसी की है। अब तो नजर इस पर होगी कि मैच कौन जीतता है। क्यो कि भारत को जीतने के लिए इंग्लैंड के बचे हुए 7 सात विकेट गिराने होंगे तो इंग्लैंड को जीतने के लिए 119 रन बनाने होंगे।
भारत ने इंग्लैंड पर जीत के लिए 378 रन का लक्ष्य दिया था। उस समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड चौथी पारी में इस लक्ष्य के आगे ढेर हो जाएगी। कुछ समय के लिए ऐसा लगा भी, जब भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के शुरु के तीन बैट्समैन को 109 रन पर पवेलियन वापस भेज दिया था। लेकिन फिर क्रीज पर आए जो रुट और बियरेस्टो। इन दोनों ने बेहद संयमित तरीके से खेलते हुए लक्ष्य का छोटा कर दिया। चौथे दिन कै खेल खत्म होने तक जो रुट 76 रन और बियरेस्टो 72 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं और 150 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।
अगर भारत को यह मैच जीतना है कि इन दोनों सेट बैट्समैन को तुरंत आउट करना होगा। कप्तान जसप्रीत बुमराह को नेतृत्व में फास्ट बॉलर्स की टीम को एग्रेसिव बॉलिंग करनी होगी।
चौथे दिन का स्कोर
