बिहार दौरे पर देश के रक्षा मंत्री : सवर्ण समाज को साधने की कोशिश में BJP, राजनीति सरगर्मी तेज

Edited By:  |
 Country's Defense Minister on Bihar tour BJP trying to woo the upper caste community, political activity intensifies  Country's Defense Minister on Bihar tour BJP trying to woo the upper caste community, political activity intensifies

पटना : देश के रक्षा मंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) 28 फरवरी यानी कि बुधवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दरभंगा, सीतामढ़ी, सिवान का दौरा करेंगे। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उनका सीतामढ़ी और सीवान जिले में भी कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह पुनौरा धाम में दर्शन करने जाएंगे। कार्यक्रम के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार सुबह 10 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से वे सीतामढ़ी के पुनौरा धाम के लिए रवाना होंगे। मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम में दर्शन करने के बाद उनका सीतामढ़ी में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद होगा।

राजनाथ दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीतामढ़ी से सीवान के लिए रवाना होंगे। सीवान में उनकी बीजेपी नेताओं के साथ बैठक होगी। इसमें चार लोकसभा सीटों- सीवान, छपरा, गोपालगंज और महाराजगंज के पार्टी नेता शामिल होंगे। दोपहर में पौने बजे वे सीवान से वापस दरभंगा लौटेंगे। यहां घनश्यामपुर में राजकीय जनता उच्च विद्यालय, शिवनगर घाट मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।


Copy