Jharkhand News : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस तैयार,कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Edited By:  |
Reported By:
Congress ready for Bharat Jodo Nyay Yatra, enthusiasm seen among workers Congress ready for Bharat Jodo Nyay Yatra, enthusiasm seen among workers

रांची:- भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी जोरों पर चल रही है। झारखंड कांग्रेस के नेता इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। जल्द ही रूट चार्ट आ जाने की संभावना जताई जा रही है। इसको ले कर भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी के इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कटाक्ष किया है और कहां है कि जो नीति और सिद्धांतों के विरुद्ध शुरू से ही चले हैं वह आज न्याय की बात करते हैं।



वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कशिश न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि हम सभी इसकी तैयारी में जुटे हैं और मणिपुर से इस यात्रा की शुरुआत हुई थी। हम उपस्थित थे लोगों का अपार जन समर्थन मिल रहा था। झारखंड बीजेपी के नेताओं से हम यह अपील करेंगे कि अगर न्याय उन्हें भी चाहिए तो हमारे साथ मंच साझा करें। आज अर्थव्यवस्था का क्या हाल है, लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है, सभी एक दूसरे से मिलकर भाईचारे के साथ रहे, इसी संदेश के साथ राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है और हम सभी उत्साहित है।



Copy