धनबाद:-भूली थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बुलंद है। अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन चौक चौराहों और सड़कों पर बड़ी वारदात को अंजाम देकर वो पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला भूली थाना क्षेत्र का है, जहां गोलीबारी की घटना हुई है। शुक्रवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला को गोली मारी और मौके से फरार हो गये।


आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा महिला को असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से महिला की स्थिति गंभीर होने के वजह से उसे दुर्गापुर रेफर किया गया है। बताया जाता है रिटायर पोस्टमास्टर उदय प्रताप सिंह की पत्नी है, जिन्हें गोली लगी है। बता दे कि क्वाटर हड़पने को ले कर बेटी-दामाद पर आरोप लगा है। बेटी दामाद को पुलिस हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ ।


धनबाद में महिला पर फायरिंग की इस वारदात से लोग खौफ से भर गये हैं। इधर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है। मामले की सूचना मिलने पर भूली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से जानकारी ली, साथ ही अस्पताल में भर्ती महिला के परिजनों से भी घटना के बारे में जानने की कोशिश की। उन्होंने पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।