पटना। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में मंगलवार को दिन भारत के लिए सुनहरा रहा। लॉन बाउल्स इवेंट में भारतीय महिला टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।लॉन बाउल्स में भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड मेडल...फाइनल में SA को हराया...

भारतीय टीम पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल पहुंची थी और गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहीं। सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलेंड को 15-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।