पटना। बर्मिंघम कॉमनवेल्श गेम्स में वेटलिफ्टिंग में वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। मेडल जीतते ही देश में खुशी की लहर दौड गयी और बधाईयों का तांता लग गया। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री, गृह मंत्री खे ल मंत्री सहित कई लोगों ने संकेत को देश के लिए पहला मेडल जीतने पर बधाई दी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेटलिफ्टर संकेत सरगर को वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए बधाई दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने #CommonwealthGames2022 में पुरुषों के 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए वेटलिफ्टर संकेत सरगर को बधाई दी।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने #CommonwealthGames2022 में पुरुषों की 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए वेटलिफ्टर संकेत सरगर को बधाई दी।

