रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान-सभा में राज्य के उभरते हुए स्टार क्रिकेट खिलाड़ी रॉबिन मिंज ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा बनने पर रॉबिन मिंज को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया.


IPL  2024 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा बनने पर सीएम ने दी उन्हें हार्दिक बधाई


मालूम हो कि रॉबिन मिंज आदिवासी समुदाय के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी हैं तथा गुमला जिला के रहने वाले हैं. आईपीएल ऑक्शन 2024 में गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी ने रॉबिन मिंज को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है.