PATNA- लालू प्रसाद पटना के पारस हॉस्पिटल में एडमिट हैं। सीएम नीतीश कुमार लगातार तेजस्वी को फोन कर लालू की तबियत को लेकर अपडेट ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस दिन लालू प्रसाद के साथ राबड़ी आवास में हादसा हुआ था उस दिन भी मुख्यमंत्री ने फोन करके राजद सुप्रीमो का हालचाल जाना था। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने भी तेजस्वी को फोन किया था।
ताजा अपडेट के अनुसार आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को एयर एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स ले जाया जाएगा। बताया जाता है कि दिन के दोपहर दो बजे लालू प्रसाद को पटना एयरपोर्ट से दिल्ली भेजा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे खुद पारस हॉस्पिटल जाकर लालू प्रसाद का हालचाल जान रहे हैं।
Rjd सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की हालत स्थिर है।इस बीच उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।डॉक्टर की सलाह के बाद उन्हें किसी भी समय दिल्ली एम्स शिफ्ट किया जा सकता है।वे पहले से ही 15 गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं और दिल्ली एम्स से उनका पहले से इलाज चल रहा है।तत्काल वे पटना के एक निजी अस्पताल के icu मे भर्ती हैं।बताते चलें कि लालू प्रसाद पटना स्थित राबड़ी आवास में सीढियों से फिसल गए थे जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें लगी थी।उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लालू प्रसाद के अस्पताल में गंभीर हालत की एक तस्वीर उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीटर पर शेयर करते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।इसके बाद सोसल मीडिया पर लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर खबरें ट्रेंड करने लगी।इस बीच लालू प्रसाद के स्वास्थ्य का हालचाल लेने के लिए खुद पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव से फोन पर बात की और शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।पीएम के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी,बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने तेजस्वी यादव से फोन पर बात कर लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी ली।केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ,बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन समेत कई मंत्रियों और विधायकों ने पारस अस्पताल पहुंचकर लालू के स्वास्थ्य की जानकारी ली।वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट करके लालू प्रसाद के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की और सीएम नीतीश कुमार से एयर एंबुलेंस से शीघ्र ही दिल्ली एम्स भेजने के लिए इंतजाम करने की मांग की।
