खूंटी : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज खूंटी के कचहरी मैदान में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. सीएम ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया. इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर सीएम का भव्य स्वागत किया गया.


सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में करोड़ों की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

सीएम हेमन्त सोरेन ने खूंटी में जिले वासियों को लगभग 900 करोड़ की योजानाओं का सौगात दिया है. इससे पूर्व सीएम हेमन्त सोरेन ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. सीएम के साथ मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री आलमगीर आलम, तमाड़ विधायक विकास मुंडा मौजूद रहे. सीएम आज खूंटी में 406 करोड़ 20 लाख 12 हजार 800 की योजनाओं का उद्धघाटन किया. 88 करोड़, 64 लाख 80 हजार 653 की योजनाओं का शिलान्यास किया. सीएम ने लाभुकों के बीच करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण किया