जेडीयू ने मनाया जन्मदिन : जेडीयू कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री नीतीश का 73वां जन्मदिन, 51 महिलाओं को प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

Edited By:  |
 Chief Minister Nitish's 73rd birthday was celebrated with pomp in JDU office, State President honored 51 women by giving them corsets.  Chief Minister Nitish's 73rd birthday was celebrated with pomp in JDU office, State President honored 51 women by giving them corsets.

Desk:जनता दल प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 73 पॉन्ड का केक काटा एवं उक्त मौके पर नीतीश कुमार के निरोग एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस दौरान पार्टी कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादाद में आम लोगों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं एवं मुफ्त दवाईयां वितरण की गई। साथ ही इस मौके पर 51 महिलाओं को अंगवस्त्र एवं मीडिया कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर दरोगा राय पथ, पटना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एंव दीर्घायु जीवन को लेकर पूजा-अर्चना की। वहीं दूसरी ओर इस खास मौके पर जद(यू0) राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य डॉ राहुल परमार के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन एवं समाज सुधार की दिशा में उनके द्वारा किए गए अनूठे कार्यों पर लिखित ‘‘बिहार के राजा राम’’ पुस्तक का विमोचन मा0 प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने की। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का भी जन्मदिन मनाया गया।

इस मौके पर माननीय सांसद आलोक कुमार सुमन, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक चैधरी, विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व मंत्री जयंत राज, माननीय विधान पार्षद ललन सर्राफ, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, पूर्व मंत्री रंजू गीता, माननीय विधान पार्षद रीना यादव एवं रेखा कुमारी, माननीय विधायक सिद्धार्थ पटेल, अजय कुमार चैधरी, विजय सिंह निषाद, अमन भूषण हजारी एवं पंकज मिश्रा, माननीय विधान पार्षद खालिद अनवर, मंजीत कुमार सिंह, रामबालक कुशवाहा, सतीश कुमार, प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह, मनीष कुमार, वासूदेव कुशवाहा, रणविजय कुमार, नन्दकिशोर कुशवाहा, छोटू सिंह, ओमप्रकाश सिंह सेतु, रंजीत झा, संतोष कुशवाहा, धीरज कुशवाहा, किरण रंजन, रीना चैधरी, प्रदेष सचिव मोहित प्रकाष व राहुल खण्डेलवाल, वीरेंद्र सिंह दाँगी, नवीन आर्या, राहुल परमार, भारती मेहता, डॉ धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी, आनन्द मोहन, नीतीष पटेल, राजेश त्यागी, स्वेता विश्वास, सुश्री अनुप्रिया, अंजुम आरा, कंचन माला चैधरी, रेणुका कुशवाहा, यासमीन खान, सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेतागण एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।


Copy