गढ़वा : जेएमएम प्रत्याशी सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर छठ महापर्व मनाया जा रहा है. छठ महापर्व लेकर गुरुवार को पहला अर्घ्य दिया गया. मंत्री मिथिलेश ठाकुर की बड़ी भाभी पिछले पांच वर्षो से लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा कर रही हैं. घर पर छठ को लेकर छोटे तालाब का निर्माण कराया गया है.
इस मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि छठ पूर्व की झारखण्ड सहित पूरे देश वासियों को बधाई है. भगवान भास्कर से प्रार्थना करता हूं कि क्षेत्र एवं राज्य में खुशहाली बनी रहे और हमारा क्षेत्र विकास के पथ पर बढ़ता रहे.
