चाचा ने भतीजे को मारी गोली : बच्चे ने तड़पतड़प कर तोड़ा दम, घर में मचा कोहराम

Edited By:  |
Reported By:
chacha ne maar di bhateeje ko goli mauke par maut chacha ne maar di bhateeje ko goli mauke par maut

समस्तीपुर : खबर है समस्तीपुर से जहां चाचा ने पारिवारिक विवाद से आजिज आकर अपने मासूम भतीजे के सीने में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही मासूम ने तड़पतड़प कर दम तोड़ दिया। वहीँ घटना के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि घटना वक़्त मासूम घर पर बैठ कर टीवी देख रहा था।


मामला समस्तीपुर के शिवाजीनगर ओपी क्षेत्र के काकड़घाट गांव का बताया जा रहा है। जहां पारिवारिक विवाद से आजिज आकर चाचा ने अपने मासूम भतीजे की गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इसी दौरान गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को धर दबोचा।

वहीं हत्या मामले में मृतक के पिता ने अपने सगे भाई व उसके एक दोस्त पर नामजद एफआईआर किया है। मृतक के पिता ने बताया कि सोमवार की रात करीब नौ से दस के बीच बच्चा कमरे में बैठकर टीवी देख रहा था। उसी दौरान इन दोनों ने उसपर हमला किया। वहीं भागते वक्त एक आरोपी को ग्रामीणों ने हथियार के साथ धर दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस बच्चे की हत्या मामले की तफ्तीश में जुटी है।


Copy