CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी : 91.52 प्रतिशत छात्राओं ने मारी बाजी

Edited By:  |
CBSE 12th Result 2024 CBSE 12th Result 2024

एजुकेशन डेस्क (रांची): CBSE बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं।

सीबीएसई बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

हर बार की तरह इस साल भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल लड़कों के मुकाबले 6.4 फीसदी लड़कियां अधिक पास हुई हैं। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 91.52 फीसदी और लड़कों का पासिंग प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा है।

इस साल कितने बच्चे हुए पास ?

इस साल CBSE 12वीं कक्षा में कुल 87.98 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इस साल का पासिंग प्रतिशत पिछले साल की तुलना में बराबर सा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 0.65% बच्चे अधिक पास हुए।

न्यूज़ डेस्क