Hindi News / धनबाद में 14 अप्रैल को भव्य रूप से मनेगा अंबेडकर जयंती

BSP की तैयारी शुरू : धनबाद में 14 अप्रैल को भव्य रूप से मनेगा अंबेडकर जयंती

Edited By:  |
bsp ki tayari suru bsp ki tayari suru

धनबाद: बहुजन समाज पार्टी ने आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को पूरे देश में भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है. झारखंड प्रदेश कमिटी ने भव्य तैयारी शुरू कर दी है. राज्य को तीन जोन-रांची, दुमका और धनबाद में विभाजित करते हुए इन तीनों स्थानों पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

आज सर्किट हाउस में प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं.

पार्टी का उद्देश्य है कि बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाए. इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को और मजबूती देने की तैयारी की जा रही है.