Hindi News / गिरिडीह में सड़क हादसे में बच्चे की मौत पर आक्रोशित लोगों ने किया...

BREAKING NEWS : गिरिडीह में सड़क हादसे में बच्चे की मौत पर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने सड़क जाम हटाया

Edited By:  |
Reported By:
breaking news breaking news

गिरिडीह:बड़ी खबरगिरिडीह से है जहां जिले के पीरटांड प्रखंड के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के चिरकी राजगंज मुख्यमार्ग पर बुधवार सुबह बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14वर्षीय किशोर की मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर सड़क जाम कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटवाया.

बताया जा रहा है कि मृतक प्रशांत कुमार पिपराडीह गांव का रहने वाला है.प्रशांत कुमार सुबह मॉर्निंग वॉक पर पैदल सड़क पर चल रहा था.तभी अज्ञात बालू लदे ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया. घटना के तुरंत बाद प्रशांत को धनबाद ले जाया गयाजहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर ही सड़क को जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि दिनभर अवैध बालू लोड ट्रैक्टर नाबालिग और शराबी चालक चलाते हैं,जिस वजह से हादसे होते हैं. ग्रामीणों ने बालू लोड ट्रैक्टर बंद करने और मृतक के स्वजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैतब तक वे सड़क जाम को समाप्त नहीं करेंगे. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी और अज्ञात ट्रैक्टर चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

वहीं प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि दोषी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इधर सडक जाम किये जाने की सूचना मिलने के बाद पीरटांड के सीओ गिरजानन्द किस्कू मौक़े पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि इस मामले में ग्रामीणों की मांग पर विचार किया गया है जिसके तहत अवैध बालू तस्करी पर रोक लगाने के लिए प्रयास किया जाएगा. वहीं प्रशासन द्वारा आश्वासन देने के बाद सड़क जाम हटाया गया.