पटना। वॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की काफी लंबे समय के बाद रुपहले पर्दे पर वापसी हो रही है। उनकी पिछली फैन के फ्लॉप होने के बाद से उन्होंने लंबा ब्रेक ले लिया था। साथ ही उनके स्टारडम पर भी सवाल खडे होने लगे। लेकिन अब शाहरुख खान की फिर से वापसी हो रही है वह भी बैक टू बैक तीन फिल्मों के साथ।शाहरुख खान की तीन फिल्में आ रही है। पठान, जवान और डंकी। इन तीनों के पोस्टर रिलीज किये जा चुके हैं। जिसके बाद उनके फैन्स बेसब्री से उनकी इन फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।
लेकिन फिल्म समीक्षक कमाल खान यानि के आर के ने उनपर तंज कसा है और उन्हें चैलेंज किया है। कमाल खान ने ट्वीट कर शाहरुख खान को चैलेंज किया है।
के आर के ने लिखा है कि "मैं रिस्क और चैलेंज लेने के लिए तैयार हूं। अगर उनकी इनमें से एक भी फिल्म ने भारत में 200 करोड का बिजनेस किया तो वे फिल्मों का रिव्यू करना बंद कर देंगे। लेकिन अगर ये तीनों फिल्में फ्लॉप हुई तो भाई जान फिल्मों से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर देंगे।"ऐसा नहीं है कि के आर के ने पहली बार इस तरह का कमेंट किया। इससे पहले भी उनके तीखे कमेंट आते रहे हैं।
बहरहाल, शाहरुख खान की फिल्मों का इंतजार तो रहेगा ही। हालांकि अब वे रोमांटिक फिल्मों की जगह एक्शन फिल्मों को अधिक तरजीह दे रहे हैं। पठान और जवान के पोस्टर को देखकर तो कुछ ऐसा ही लग रहा है।
