पटना। पिछले कुछ समय से बेहद चर्चा में रही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स आज रिलीज हो गयी। 'एक विलेन रिटर्न्स' फिल्म के जरिए एक बार फिर विलेन की वापसी हो रही है। यह फिल्म 8 साल पहले रिलीज हुई फिल्म एक विलेन की फ्रेंजाइजी है। इसकी पहली फिल्म 'एक विलेन' थी जो 2014 में आयी थी। इस फिल्म के पहले पार्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर लीड रोड में थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

उसी फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी की अगली फिल्म है एक विलेन रिटर्न्स। इसमें जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पटानी लीड रोल में है। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और टी सीरीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।एक्शन पैक्ड मूवी ‘एक विलेन रिटर्न्स’ हुई रिलीज...8 साल बाद हो रही विलेन की वापसी...

फिल्म में दमदार एक्शन दिखाया गया है। जॉन अब्राहम अपने एक्शन की वजह से ही जाने जाते हैं। वहीं, अर्जुन कपूर ने भी इस सीक्वेंस को फिल्माने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। मोहित सूरी सस्पेंस को बनाए रखने में सफल हुए हैं।