बोकारो : बड़ी खबर बोकारो से जहां चास थाना क्षेत्र के वार्ड 29 स्थित आदर्श कॉलोनी के गाय घाट में जमीन विवाद में एक परिवार के लोगों ने घर में घुसकर दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना में दोनों बुरी तरह से घायल हो गया है. लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज जारी है. वहीं इसकी सूचना चास स्थान की पुलिस को भी दे दी गई है.



घटना के संबंध में घायल धनजीत कुमार ने बताया कि उनके पिता गुप्तेश्वर महली और परिवार के सभी सदस्य घर में थे. इसी दौरान अचानक जनार्दन यादव नामक व्यक्ति और उसका पुत्र विक्रम यादव एवं घर के अन्य सदस्य उसके घर के अंदर घुस कर हमला कर दिया. आरोपियों ने उससे कहा कि जिस घर में तुम लोग रहते हो वो जमीन हमारा है. यह लोग हाथ में धारदार हथियार लेकर सभी पर हमला कर दिया. हमले में दोनों घायल हो गए. धनजीत ने बताया कि इन लोगों ने जमीन खरीद कर घर बनाया है. उसके बाद इस घर में रह रहे हैं. पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.