Bihar : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया नामांकन, ताजपोशी मंगलवार को तय
PATNA : बिहार भाजपा अध्यक्ष के रूप में डॉ. दिलीप जायसवाल की ताजपोशी मंगलवार को होगी। बापू सभागार में होने वाली प्रदेश परिषद की बैठक में पार्टी के वरीय नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. दिलीप जायसवाल को विधिवत पदभार ग्रहण कराया जाएगा।
डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा के सामने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इनके प्रस्तावक उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पाण्डेय और विधान पार्षद संजय मयूख बने। इनके अलावा किसी अन्य ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया है।
चार मार्च को प्रदेश परिषद को बापू सभागार में होने वाली बैठक में प्रदेश भाजपा परिषद के प्रभारी बनाए गए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल होंगे। बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी दीपक प्रकाश भी शामिल होंगे। बैठक में मंडल, प्रखंड और जिला स्तरीय बनी कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य शामिल होंगे।
(पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट)