बिहार सरकार का मिशन 'नौकरी' ! : डिप्टी CM तेजस्वी ने दिया नियुक्ति पत्र, पथ निर्माण विभाग में बहाल हुए इंजीनियर

Edited By:  |
bihar sarkar ka mission naukari dupty cm tejashwi ne diya niukti patra bihar sarkar ka mission naukari dupty cm tejashwi ne diya niukti patra

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान से 15 अगस्त को 20 लाख नौकरी और रोजगार देने का एलान किया था। इसका असर दिखने लगा है। सरकार अब बिल्कुल मिशन मोड में नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांट रही है। मंगलवार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में बड़े पैमाने पर पशु चिकित्सा पदाधिकारियों और मत्स्य विकास पदाधिकारियों को सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नियुक्ति पत्र प्रदान किये थे। आज बारी थी पथ निर्माण विभाग की । इस विभाग के मंत्री और सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नवनियुक्त जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनियुक्त 283 पशु चिकित्सा पदाधिकारियों एवं 194 मत्स्य विकास पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया था। इस मौके पर सीएम ने साफ कहा था कि बिहार में लाखों लोगों को नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन विभाग में जिनकी बहाली हुई, उनको नियुक्ति पत्र मिला। इनकी पोस्टिंग भी कर दी गई है। पशुपालन विभाग में और बहाली होनी बाकी है। न केवल पशुपालन विभाग बल्कि सरकार के अन्य विभागों में भी बहाली होगी। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दिया गया है।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि राज्य में लाखों की संख्या में बहाली होगी। हर कैबिनेट में विभागों में बहाली की मंजूरी दी जा रही है। विभिन्न विभागों में नए-नए पदों का सृजन किया जा रहा है। नियुक्ति होने में अब बहुत दिन नहीं लगेंगे। बाकी बहाली भी बहुत जल्द करनी है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी अब इस मिशन में पूरी तरह जुट गये हैं। उन्होंने पथ निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंप कर इस कड़ी को आगे बढ़ाने की शुरुआत की है।


Copy