घूस लेना पड़ गया भारी : पूर्णिया के धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में छापा, 20 हजार रिश्वत लेते एक गिरफ्तार
Edited By:
|
Updated :22 Jul, 2022, 01:34 PM(IST)
PATNA-बिहार के पूर्णिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बिहार के पूर्णिया जिलान्तर्गत धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल से एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है। ताजा अपडेट के अनुसार आरोपी को 20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी अनुसार गिरफ्तार आदमी की पहचान प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सुशील कुमार के रूप में की गई है।