Hindi News / झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर सभापति...

BIHAR NEWS : झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर सभापति ने व्यक्त की शोक संवेदना

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.सभापति ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में रहते हुए शिक्षा एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके निधन से झारखंड के साथ-साथ पूरे राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को गहरी क्षति हुई है.

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. कहा कि दुख की इस घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना हैं कि परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.